फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद) । ग्रेटर नोएडा वेस्ट के आफ्टरमैच में आयोजित दो दिवसीय पिकलबॉल एआई रैली फेस्ट 2026 में करीब 100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 150 मुकाबले खेले गए और विजेताओं को करीब 70 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। इसमें द स्मैशर्स की टीम चैंपियन बनी। फाइनल में टीम ने 15 हजार रुपये जीते जबकि कोर्ट मेवरिक्स उपविजेता रही। प्रतियोगिता में नोएडा, दिल्ली और गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। आयोजकों के अनुसार, मैच प्रबंधन और स्कोरिंग के लिए रैली एआई प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया।