- शायान स्पोर्ट्स एकेडमी के तीन खिलाड़ी खिताब की तैयारी में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-117 स्थित शायान स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने भुवनेश्वर में आयोजित आईटीएफ जूनियर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी कर रहे हैं। 16 वर्षीय ऋत्विक दत्त (एआईटीए रैंकिंग 34) ने जयपुर में आयोजित अंडर-18 एआईटीए सीएस-7 सिंगल्स का खिताब जीता। साथ ही गोहाना और दिल्ली में हुए टूर्नामेंट में उपविजेता रहे। 17 वर्षीय प्रज्ञान भाटी (रैंकिंग 45) ने सीबीएसई जोनल अंडर-19 में जीत दर्ज की और अजमेर व दिल्ली में एआईटीए सीएस-7 सिंगल्स में उपविजेता रहे। महिला वर्ग में 14 वर्षीय हंशिता खट्टर (रैंकिंग 47) ने गुरुग्राम में अंडर-14 एआईटीए सीएस-7 सिंगल्स खिताब जीता, जबकि डबल्स व सोनीपत सिंगल्स में उपविजेता रहीं। इस मौके पर हेड कोच हाफिज बेग ने कहा कि खिलाड़ियों से आगे भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।