ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल की खिलाड़ियों ने सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में एक स्वर्ण समेत पांच पदक जीते। प्रतियोगिता में आठ जोन से एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि हरियाणा के अंबाला में 4 से 7 सितंबर तक हुई चैंपियनशिप की अंडर-19 कैटेगरी में स्कूल की यश्वी मावी ने स्पीड स्प्रिंट में स्वर्ण व डीडीएस एंड डीयूआर स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। योग्या वर्मा, गनिका महाजन व अंशिका शाक्य ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 में आरिका सिंह, मानवी शर्मा, भार्गवी भाटी, मिष्टी गर्ग ने पांचवां स्थान हासिल किया। सभी विजेता खिलाड़ी कोच सुनील कुमार की देखरेख में रोप स्किपिंग के गुर सीखती हैं। प्रिंसिपल मीता भंडुला ने विजेता खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।