फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 67 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 41वीं सीनियर व आठवीं स्टेट कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सोमवार से शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन जिले के खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत कुल 67 पदक हासिल किए। पहले दिन विभिन्न आयु वर्गों में करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों में से जिले ने सर्वाधिक पदक जीते हैं। स्वर्ण विजेताओं में विजयेंद्र ठाकुर, अर्णव सक्सेना, कुणाल भाटी, दिव्यानी ठाकुर और शशांक सिंह ने अपनी-अपनी श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप का आयोजन जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा किया जा रह है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें