फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 6 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। गाजियाबाद के जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दूसरी यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते। जिले को एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक मिले। जूनियर गर्ल्स अंडर-17 वर्ग में आयुषी सिंघल ने वाराणसी की अनोखी केशरी को 3-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। आयुषी ने यूथ गर्ल्स अंडर-19 वर्ग में रजत पदक भी हासिल किया। समृद्धि शर्मा ने जूनियर गर्ल्स वर्ग में कांस्य पदक जीता। यूथ बॉयज अंडर-19 में युवान पांडेय और गर्व सिंगला ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं, होप्स बॉयज अंडर-11 वर्ग में हरसहज सिंह मोहाल उपविजेता रहे और रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें