यमुना सिटी (संवाद) ।
रबूपुरा के रामोत्सव क्रिकेट मैदान में बुधवार को स्थानीय युवाओं ने आपस में क्रिकेट खेलकर अभ्यास किया। मुकाबले में दोनों पक्षों के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दमखम दिखाया। इस दौरान खिलाड़ियों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। युवाओं ने आपसी तालमेल और भाईचारे के साथ खेल भावना बनाए रखी। खिलाड़ियों का कहना था कि आपस में क्रिकेट खेलने से अभ्यास का मौका मिलता है और खेल के प्रति रुचि भी बनी रहती है।