फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण समेत 11 पदक पर कब्जा किया। इसमें स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया। विद्यालय के स्पोर्ट्स अध्यापक विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि 08 अगस्त को शारदा विवि में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कैटेगरी में रियार्थ, शैलजा, अनीशा, दिव्यांशी, राजकुमार, सक्षम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं, विदिशा, दिव्यांशु, वेद्या, देवांश, अंशिका ने पांच रजत पदक हासिल किए। सभी विजेता खिलाड़ी स्कूल में संचालित ताइक्वांडो अकादमी में कोच अनुराज की निगरानी में ताइक्वांडो के गुर सीखते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें