ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित इकोविलेज दो सोसाइटी में इसी जगह से टूट कर गिरा बालकनी का प्लास्टर ।
इको विलेज -2 सोसाइटी में 17वीं मंजिल से गिरा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-2 सोसाइटी में 17वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी का प्लास्टर टूटकर भूतल पर आकर गिरा। निवासियों ने कहा कि हादसे के वक्त मौके पर कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। निवासी आशीष ने बताया कि सोसाइटी के टावर बी-12ए की 17वीं मंजिल से प्लास्टर का एक हिस्सा अचानक गिर गया। जिस जगह प्लास्टर गिरा, वहां अक्सर बच्चे खेलते हैं और बुजुर्ग भी समय बिताते हैं। ऐसे में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इससे पहले भी सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की घटनाएं हो चुकी है। निवासियों ने प्रबंधन से मांग की है कि इस घटना को सामान्य मामला मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाए। उन्होंने सभी टावरों की बालकनी और बाहरी हिस्सों की तत्काल जांच कराने की मांग की है, जिससे कमजोर या खराब प्लास्टर वाले हिस्सों की पहचान कर समय रहते मरम्मत की जा सके।