टावर की छत का प्लास्टर गिरने से कार क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
सुपरटेक इकोसिटी के आर टावर की ऊपरी मंजिल की बाहरी दीवार का प्लास्टर एक बार फिर गिर गया। इससे हालांकि किसी व्यक्ति को तो नुकसान नहीं हुआ है लेकिन एक कार इसकी चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले 25 अगस्त को भी प्लास्टर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हुई थी।
बार-बार प्लास्टर गिरने की घटनाओं से स्थानीय निवासी दहशत में हैं। वे बार-बार इसे ठीक कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।