गौड़ सिटी दो स्थित फोर्थ एवेन्यू सोसाइटी में सी टावर के फ्लैट में प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के टावर में सीलिंग का हिस्सा मंगलवार को अचानक गिर गया।
गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। निवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए ) की ओर से कोई भी मेंटेनेंस काम शिकायत करने के बाद भी नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कई बार एओए के पदाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया गया,लेकिन वह हर बार समस्या के को गंभीरता से नहीं लेते हैं। निवासियों ने सोसाइटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की मांग की है।
उनका कहना है कि जब तक स्ट्रक्चर ऑडिट नहीं होता। तब तक एओए की सच्चाई सामने नहीं आएगी। एओए की ओर से केवल पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहीं भी कोई भी मेंटेनेंस का कार्य नहीं कराया जा रहा हैं। सोसाइटी में दिन प्रतिदिन हालात खराब होते चले जा रहे हैं।