फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में टला बड़ा हादसा: फ्लैट की छत से गिरा प्लास्टर, बाल-बाल बचे सोसाइटी के निवासी

Tue, 19 Aug 2025 10:37 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में बड़ा हादसा टल गया। यहां एक फ्लैट की छत से प्लास्टर गिर गया। जिसमें निवासी बाल-बाल बच गए। 
विज्ञापन
फ्लैट का प्लास्टर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौड़ सिटी दो स्थित फोर्थ एवेन्यू सोसाइटी में सी टावर के फ्लैट में प्लास्टर गिरने से बड़ा हादसा टल गया। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के टावर में सीलिंग का हिस्सा मंगलवार को अचानक गिर गया।

विज्ञापन


गनीमत रही कि उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। निवासियों का आरोप है कि अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन (एओए ) की ओर से कोई भी मेंटेनेंस काम शिकायत करने के बाद भी नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कई बार एओए के पदाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया गया,लेकिन वह हर बार समस्या के को गंभीरता से नहीं लेते हैं। निवासियों ने सोसाइटी में स्ट्रक्चरल ऑडिट करने की मांग की है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तक स्ट्रक्चर ऑडिट नहीं होता। तब तक एओए की सच्चाई सामने नहीं आएगी। एओए की ओर से केवल पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है। कहीं भी कोई भी मेंटेनेंस का कार्य नहीं कराया जा रहा हैं। सोसाइटी में दिन प्रतिदिन हालात खराब होते चले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें