ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी वन के फर्स्ट एवेन्यू में एक फ्लैट की छत से प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गि
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी फर्स्ट एवेन्यू सोसाइटी में फ्लैट की छत का प्लास्टर गिर गया। घटना के समय कमरे में मौजूद बच्चा बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सोसाइटी निवासियों ने निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल खड़े किए हैं। निवासी ने बताया कि वह पहले फ्लोर के डी टावर में रहते हैं। अचानक फ्लैट के एक हिस्से का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो फर्श पर प्लास्टर का बड़ा हिस्सा पड़ा था। उनका कहना है कि यदि यह हिस्सा किसी व्यक्ति के ऊपर गिरता तो गंभीर चोट लग सकती थी। निवासियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च कर खरीदे गए फ्लैटों में भी लोगों को सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। निवासियों ने एओए से मामले को संज्ञान में लेने के लिए कहा है। सोसाइटी के एओए सचिव आशुतोष ने बताया कि प्लास्टर गिरने की घटना सोसायटी के डी टावर में पहले मालेे के फ्लैट में हुई है। ब्यूरो