फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बालकनी से प्लास्टर गिरा, सुरक्षा ऑडिट की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर ऩोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में मंगलवार को एक फ्लैट की बालकनी से प्लास्टर गिर गया। निवासियों का आरोप है कि सोसाइटी में खराब गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। सोसाइटी के किसी न किसी टावर से रोजाना प्लास्टर गिर जाता है। निवासियों ने ग्रेनो प्राधिकरण से सुरक्षा आडिट कराने की मांग की है। सोसाइटी निवासी राहुल यादव ने बताया कि जहां पर प्लास्टर का हिस्सा गिरा है वहां बच्चे खेलते है। यदि उस दौरान कोई बच्चा मौजूद रहता तो बड़ी घटना हो सकती थी। मेंटेनेंस टीम सही से रखरखाव नहीं करती है। इससे आए दिन ऐसे मामले सामने आते है। सुरक्षा ऑडिट होने से कई कमियां सामने आ जाएंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें