ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने ऑफिस उपयोग और शिक्षण संस्थानों के लिए नई भूखंड योजना शुरू की है। इस योजना में सीनियर सेकंडरी स्कूल और कॉरपोरेट ऑफिस के कुल 19 प्लॉट पंजीकरण के लिए खोले गए हैं। आवंटन ई-नीलामी से होना है। आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर को शुरू होकर 16 अक्तूबर तक रहेगी। यीडा सेक्टर-17, 18, 20 और 22ई में सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 10 भूखंड योजना में शामिल किया है। ऑफिस उपयोग के नौ भूखंड सेक्टर-22ई में आवंटित किए जाने हैं। संस्थागत भूखंड के लिए ई-नीलामी 20 नवंबर को होगी। कॉरपोरेट ऑफिस भूखंडों के लिए ई-नीलामी 23 नवंबर को तय की गई है। ब्यूरो