फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में पिटबुल हुआ खूंखार: मालिक के सामने दूसरे कुत्ते पर किया अटैक, न गले में चेन और न मास्क: डर रहे पड़ोसी

Mon, 09 Oct 2023 01:13 AM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पालतू कुत्ते ने मालिक के सामने ही दूसरे कुत्ते पर हमला कर दिया। मामला सेक्टर-53 स्थित गिझोड़ गांव का बताया जा रहा है। इतना ही नहीं पिटबुल के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
पिटबुल ने दूसरे कुत्ते पर किया हमला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालतू कुत्ते ने मालिक के सामने ही दूसरे कुत्ते पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सेक्टर-53 स्थित गिझोड़ गांव का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में हमला करने वाला कुत्ता पिटबुल जैसा दिख रहा है। जो अपने मालिक के सामने ही दूसरे कुत्ते का गला बुरी तरह से पकड़ रखा है। मालिक की तमाम कोशिशों के बावजूद पिटबुल वहां से हटने को तैयार नहीं है। यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।

सेक्टर-53 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि हमला करने वाला कुत्ता गिझोड़ गांव निवासी नरेंद्र शर्मा का है। कुत्ते के गले में कोई चेन भी नहीं है और न ही उसके चेहरे पर मास्क है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पालतू कुत्ते ने दूसरे कुत्ते की गर्दन में बुरी तरह से अपने दांत गड़ा रखे हैं।
विज्ञापन


मलिक के डराने धमकाने के बाद भी वह उस कुत्ते को नहीं छोड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब दूसरे कुत्ते के लिए इतना खतरनाक है तो आम लोगों के लिए कितना घातक साबित होगा। लोगों ने घटना को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें