नोएडा। भूमिगत केबिल बिछाने के लिए सेक्टर-53 में खोदा गया गड्ढा विद्युत निगम की कार्यदायी संस्था ने खुला छोड़ दिया। बृहस्पतिवार को हुई बारिश से गड्ढे में पानी भर जाने से खतरा बढ़ गया। इससे गड्ढे और सड़क का स्तर बराबर हो गया। ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों को खतरा बना रहा। आरडब्ल्यूए सचिव वीरेंद्र नेगी ने बताया कि इसकी शिकायत विद्युत निगम से की गई लेकिन गड्ढे को भरा नहीं गया। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया संस्था को गड्ढा भरने के लिए निर्देशित किया है। ब्यूरो