ग्रेटर नोेएडा। सेक्टर-36 में गंगाजल पाइपलाइन फटने से पिछले दो दिनों से पानी संकट झेल रहे लोगों को शनिवार को राहत मिली। शिकायत के बाद प्राधिकरण अधिकारियों ने पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी आपूर्ति बहाल करा दी। निवासियों का कहना था कि पानी का प्रेशर बेहद कम था और सप्लाई में गंदा पानी आ रहा था। लोगों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी खरीदना पड़ा। सेक्टर निवासी सुनील प्रधान ने बताया कि पाइपलाइन दुरुस्त होने के बाद अब घरों में साफ पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। ब्यूरो