फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पायनियर ने 91 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
नोएडा स्टेडियम में कैप्टन शशिकांत ममेरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। शहीद कैप्टन शशिकांत शर्मा की स्मृति में नोएडा स्टेडियम में 26वें क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह में विधायक पंकज सिंह मुख्य अतिथि रहे। पूर्व बीसीसीआई कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना समेत खेल और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे। उद्घाटन मुकाबले में पायनियर क्रिकेट क्लब ने स्किल इंडिया पावर को 91 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पायनियर ने तीन विकेट पर 201 रन बनाए। अंश ने 61 गेंदों पर छह छक्के और नौ चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। संदीप तोमर ने 35 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्किल इंडिया पावर की टीम 18.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गई। कपिल ने 32 और योगेश ने 26 रन बनाए। पायनियर के विशाल चौधरी, हर्ष भाटी और अंकुर ने दो-दो विकेट लिए। अंश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

नोएडा स्टेडियम में कैप्टन शशिकांत ममेरियल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें