ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में पिकअप वाहन चालक की मौत हो गई। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजन की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जलपुरा निवासी बिंद प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता त्रियोगी प्रसाद शनिवार रात करीब 9:30 बजे पलवल से पिकअप चलाकर डासना गाजियाबाद जा रहे थे। पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या-88 के पासपीछे से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो