फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फोनरवा ने सीईओ से उठाईं जनसमस्याएं

विज्ञापन
नोएडा फोनरवा प्रतिनिधि मंडल सीईओ से मिला
विज्ञापन
नोएडा। फोनरवा प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश से मुलाकात कर शहर की समस्याओं के समाधान की मांग की। अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव केके. जैन ने लंबित विकास कार्य जल्द पूरा कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने पुराने सीवर बदलने, बंद ट्यूबवेल दुरुस्त करने और जरूरत के अनुसार नए ट्यूबवेल लगाने की मांग की। गंगाजल आपूर्ति बाधित होने पर ट्यूबवेल के पानी को रेनीवेल के पानी के साथ मिलाकर आपूर्ति करने का सुझाव दिया गया। सीईओ ने ट्यूबवेल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। बैठक में अनधिकृत वेंडिंग जोन और अतिक्रमण हटाने, नए वेंडिंग जोन बनाने से पहले आरडब्ल्यूए से परामर्श करने और आरडब्ल्यूए सदस्यता शुल्क सुनिश्चित करने का मुद्दा भी उठा। प्रतिनिधिमंडल ने विकास कार्यों की जानकारी आरडब्ल्यूए को देने और छोटे नालों को ढकने की मांग की। सीईओ ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें