ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में सोमवार को फिलीपींस के बेंगुएट प्रांत के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, युवा विकास, सार्वजनिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे विविध क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से की गई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने शिक्षा व संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने, छात्र और शिक्षक आदान-प्रदान कार्यक्रमों को प्रारंभ करने और विशेष शैक्षिक परियोजनाओं पर मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की है। फिलीपींस प्रतिनिधिमंडल में आए डेपेड कोर्डिलेरा एडमिनिस्ट्रेटिव रीजन के डायरेक्टर डॉ. एस्टेला पी. लियोन-कारिनो , डॉ. लोर्ना एम. याको और राचेल ए. कारिनो ने विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं की तारीफ की। इस मौके पर डॉ. सी वी शिवसाई, डीन डॉ. इन्दु प्रीति, आईसीटी स्कूल के डीन डॉ. अर्पित भारद्वाज, शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. ममता रानी और डॉ. गौरव कुमार आदि शामिल हुए। ब्यूरो