ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में शुक्रवार से जागरूकता कार्यक्रम और रंगोली प्रतियोगिता के साथ छठा राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह की शुरुआत हुई। 23 सितंबर तक जारी रहने वाले सप्ताह को दवाओं के सही इस्तेमाल को बढ़ावा देना और सुरक्षित हेल्थकेयर की ओर एक कदम थीम पर मनाया जा रहा है। इसका आयोजन फार्माकोलॉजी विभाग के एडवर्स ड्रग मॉनिटरिंग सेंटर ने कॉलेज ऑफ नर्सिंग के सहयोग से किया। कार्यक्रम में मरीजों और छात्रों को दवाओं के साइड इफेक्ट और उसकी रिपोर्टिंग के महत्व के बारे में बताया गया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने क्रिएटिव डिजाइन से दवा सुरक्षा का संदेश दिया।