नोएडा। सेक्टर-107 स्थित ग्रेट वैल्यू रियल्टी की आवासीय परियोजना एकानम के लिए स्वीकृत अतिरिक्त फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) को चुनौती देने वाली याचिका को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इस निर्णय के साथ परियोजना से संबंधित सभी वैधानिक अनुमोदन 19 दिसंबर 2024 को नोएडा प्राधिकरण द्वारा जारी स्वीकृति आदेश और 27 अक्तूबर 2025 को राज्य सरकार द्वारा पारित पुनरीक्षण आदेश पूर्ण रूप से बरकरार रखे गए हैं। ऐसे में अब एकानम परियोजना पूरी कानूनी स्पष्टता के साथ आगे बढ़ेगी। निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ग्रेट वैल्यू रियल्टी के निदेशक पयास अग्रवाल ने कहा कि कोर्ट ने विधिक प्रक्रिया की निष्पक्षता को बरकरार रखा और उन एक हजार से अधिक परिवारों के विश्वास को भी मजबूत किया। ब्यूरो