दादरी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के मद्देनजर रेलवे ने दादरी स्टेशन के लिए दो दिन स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इससे क्षेत्र के परीक्षार्थी कम खर्चे पर सुरक्षित परीक्षा स्थल तक पहुंच सकेंगे। दादरी रेलवे स्टेशन अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि दादरी से कानपुर के लिए 6 और 7 सितंबर को एग्जाम स्पेशल नाम की स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इनका प्रस्थान का दोपहर दो बजे होगा। स्पेशल ट्रेन दादरी से चलकर खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, फफूंद, झींझक होते हुए कानपुर तक जाएगी।