फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गंगा भूषण सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां

विज्ञापन
गंगा भूषण सम्मान से नवाजी गईं विभूतियां
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व नदी दिवस के अवसर पर गंगा समग्र अवध प्रांत, लखनऊ महानगर के तत्वावधान में राजाजीपुरम स्थित ओंकारेश्वर मंदिर पार्क के पास रविवार को गोमती आराधना कार्यक्रम हुआ। इसमें आदि गंगा गोमती आराधना मंच ने भी सहभागिता की। गंगा, यमुना और गोमती नदियों के संरक्षण और स्वच्छता का सामूहिक संकल्प लिया गया। गंगा समग्र के संस्थापक सदस्य विश्वनाथ खेमका, विजय दीक्षित, डॉ. विवेक तागड़ी, डॉ. ऋतु जैन, विश्व देव राव, डॉ. सरला शर्मा एवं अखिलेश जायसवाल को पर्यावरण एवं जल संरक्षण में योगदान के लिए गंगा भूषण सम्मान से नवाजा गया। संचालन प्रांतीय सह-संयोजक अनुराग पांडेय ने किया। आयाम की प्रांतीय सह प्रमुख श्वेता सिंह, जल निकास आयाम से गौरव दीक्षित, राजेश शुक्ला, पंकज शुक्ला और लखनऊ पश्चिम संयोजक अरविंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें