फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गैस पाइपलाइन के आसपास काम करने की लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस पाइपलाइन के आसपास काम करने की लेनी होगी अनुमति
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने बिना अनुमति गैस पाइपलाइन के आसपास काम करने पर रोक लगा दी है। बृहस्पतिवार को डीएम ने निर्देश जारी किए है कि अगर किसी को काम करना है तो उससे पहले गेल इंडिया से अनुमति लेनी होगी। साथ ही सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने होंगे। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि गेल इंडिया की उच्च दाब प्राकृतिक गैस पाइपलाइन जिले से होकर गुजरती है। हाल के दिनों में पाइपलाइन के ऊपर तृतीय पक्ष के बिना पूर्व अनुमति और बिना गेल से संपर्क के खोदाई का काम किया। ऐसी कई घटना सामने आ चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें