फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेक्टर-15 नयाबांस मैदान पर छह महीने बाद भी नहीं लगी स्थायी गोलपोस्ट, खिलाड़ियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनप्रतिनिधियों के निर्देश और प्राधिकरण के आश्वासन के बावजूद फुटबॉल मैदान पर बुनियादी सुविधाओं का काम अधर में लटका, खिलाड़ियों में नाराजगी
विज्ञापन

आदित्य प्रताप सिंह
नोएडा। सेक्टर-15 स्थित नयाबांस फुटबॉल फिटनेस क्लब के खिलाड़ियों की स्थायी गोलपोस्ट की वर्षों पुरानी मांग अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। छह महीने पहले जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक स्तर पर इस संबंध में निर्देश और प्रस्ताव दिए जाने के बावजूद मैदान पर कोई ठोस काम नहीं हुआ है। नोएडा विधायक पंकज सिंह ने भी सीईओ नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर खिलाड़ियों के लिए जरूरी खेल उपकरण और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की थी। स्थायी गोलपोस्ट न होने के कारण खिलाड़ियों को रोजाना अस्थायी व्यवस्था के सहारे अभ्यास करना पड़ रहा है। इससे न केवल उनका प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है, बल्कि मैदान पर चोट लगने और सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना रहता है। युवा खिलाड़ी बेहतर सुविधाओं के अभाव में अपने सपनों को आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फुटबॉल खिलाड़ी और क्लब के पदाधिकारी लगातार मांग कर रहे हैं कि मैदान पर स्थायी गोलपोस्ट जल्द से जल्द लगाई जाए, ताकि खिलाड़ियों को नियमित और सुरक्षित अभ्यास का माहौल मिल सके। (संवाद)
एक महीने के अंदर कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। -मदन पाल, जेई नोएडा प्राधिकरण
कोट्स-
अस्थायी व्यवस्था से हमारा प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है और सुरक्षा भी खतरे में रहती है। -अरविंद झा, खिलाड़ी
सिर्फ फाइलों में कार्रवाई होती है, जमीन पर कुछ नहीं दिखता। -भोपाल चौहान, खिलाड़ी
हर दिन बांस लगाकर खेलना पड़ता है, जिससे अभ्यास कठिन हो जाता है। -शंकर, खिलाड़ी
बुनियादी सुविधाओं के बिना खिलाड़ी अपने सपनों को आगे नहीं बढ़ा सकते। -रविंद्र कुमार, अध्यक्ष, फुटबॉल फिटनेस क्लब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें