ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-2 के आई-ब्लॉक में महिलाओं ने श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान जगन्नाथ और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान घरों की साफ-सफाई कर पूजा स्थल को सजाया गया। धार्मिक कथा के अनुसार श्रिया नाम की महिला भगवान जगन्नाथ के मंदिर में दर्शन करने नहीं जा पाती थीं। उन्हें मां लक्ष्मी की पूजा की परंपरा के बारे में भी जानकारी नहीं थी। ऐसे में नारद ने उन्हें मां लक्ष्मी की पूजा की विधि बताई। सेक्टर बीटा-2 निवासी आरती शर्मा ने बताया कि इस तरह की पूजा से पारंपरिक रीति-रिवाजों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है।