ग्रेटर नोएडा। शहर के लोगों को रविवार की छुट्टी के दिन भी घरों में कैद रहना पड़ा। सुबह 8 बजे के बाद ही आसमान से आग बरसना शुरू हो गई थी। 11 बजे तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन का तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया। करीब 5 घंटे तक तापमान 40 से 43 डिग्री के बीच रहा। दोपहर तीन बजे के बाद आसमान में काले बादल छाने के बाद लोगों ने राहत ली। हल्की बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन कुछ देर बाद उसका भी असर खत्म हो गया। तेज धूप के साथ लू ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। 260 एक्यूआई के साथ ग्रेनो एनसीआर का सबसे प्रदूषित शहर रहा। ब्यूरो