कृष्ण-सुदामा मित्रता की कथा सुन भावुक हुए लोग
रबूपुरा संवाद। भुन्ना तगा गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बृहस्पतिवार को वृंदावन धाम से पधारे कथा व्यास शिवम कृष्ण महाराज ने सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा मित्रता और शुक्र देव पूजन का वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्णा और सुदामा की मित्रता की कथा सुनकर कथा स्थल पर मौजूद भक्त भाव विभोर हो गए। कथा व्यास शिवम कृष्ण महाराज ने कहा कि जो भक्त सच्चे मन से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करता है, उसका भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी अवश्य कल्याण करते हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से पापों का नाश होता है। इस मौके पर पवन शर्मा, धर्मवीर शर्मा, विजय शर्मा, सुभाष शर्मा व अन्य मौजूद रहे।