फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। अयोध्या रामजन्म भूमि व बाबरी मस्जिद विवाद पर शनिवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। तावड़ू उपमंडल अधिकारी सतीस यादव ने क्षेत्र के गणमान्य लोग और सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोगों के साथ बैठक करकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील कर सहयोग मांगा। गैर सरकारी संस्थाओं और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हाजी काले खान, मोहम्मद शाहिद, सुरेंद्र कुमार, अख्तर हुसैन, सरपंच अब्दुल जब्बार, नंबरदार इसराईल, समसूदीन समेत अन्य लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए समाज के सभी लोगों से फैसले का सम्मान करने का आह्वान किया। उपमंडल की सबसे बड़ी होद वाली जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद हासिम, मक्की मस्जिद के इमाम मौलाना कमरूदीन, हाजी इसमाईल, हाजी जियान मोहम्मद, हाजी यूनूस ने भी फैसले का सम्मान करते हुए समाज के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें