ग्रेनो वेस्ट स्थित रोजा जलालपुर गांव के पास बनी सड़क जर्जर पड़ी हुई है। स्रोत निवासी
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित रोजा जलालपुर के पास बनी सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क रॉयल रेजीडेंसी, साई वन सोसाइटी और वीआईपी होम्स के लिए मुख्य मार्ग तक जाने का रास्ता है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं। स्थानीय निवासी दीपक मौर्य ने बताया कि सड़क पर कई गड्ढे हैं। हल्की बारिश में भी पानी जमा हो जाता है, जिससे सड़क पर हर जगह कीचड़ हो गया है और सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वालों को होती हैं। कीचड़ के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, जिससे बारिश के दौरान पानी जमा नहीं हो और लोगों को सुरक्षित एवं अच्छा आवागमन मिल सके।