फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रबूपुरा क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा क्षेत्र में बिजली कटौती से लोग परेशान
विज्ञापन


यमुना सिटी संवाद। रबूपुरा क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या आम हो गई है। प्रतिदिन लगभग 1-2 घंटे के दिन में 4 से 5 बार कट लग रहे हैं। प्रतिदिन बिजली की कटौती से आम निवासी के साथ व्यापारी भी परेशान हैं। कई बार लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन में कई बार बिजली कटने से घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए इन्वर्टर से दिन में पंखे चलाए जाते हैं, जिसके चलते इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो जाते हैं। छोटे व्यापारियों का कहना है कि बिजली कटौती के कारण आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मशीनें चलाने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च बढ़ जाता है। बिजली विभाग के टीजी-2 श्रवण कुमार का कहना है कि जानकारी नहीं है कि रबूपुरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित क्यों हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें