फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज वाली गली में गंदगी और बदहाल सड़क से स्थानीय लोग परेशान हैं। गली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नालियां ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है। वहीं, सड़क में जगह से टूटी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां नियमित सफाई नहीं हो रही है। इस कारण गली में गंदगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासी कपिल ननका और मन्नू ने बताया कि गली में सफाई व्यवस्था पूरी तरह खराब है। कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता और नालियों की सफाई भी नहीं होती है। इससे बदबू फैल रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को होती है। बच्चों को गंदगी और गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। बुजुर्गों को टूटी सड़क पर चलने में भी दिक्कत होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से नियमित सफाई, नालियों की सफाई और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।