ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर अल्फा-1 में देर रात तक होने वाली गतिविधियों से निवासी परेशान हैं। आरडब्ल्यूए के अनुसार, सेक्टर में रात 12 बजे तक दुकानें खुली रहती हैं। कुछ युवक तेज आवाज वाले साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों से पटाखों जैसी आवाज करते हुए घूमते हैं। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में डर बना रहता है। आरडब्ल्यूए ने चारों गेट और प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, तेज आवाज वाले साइलेंसर पर कार्रवाई करने और रात में नियमित पुलिस गश्त कराने की मांग की है।