फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सर्विस लेन पर गंदगी से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। चौगानपुर चौराहा स्थित सर्विस लेन पर स्वच्छता व्यवस्था बदहाल होने से राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्विस लेन पर नाले का गंदा पानी जमा है। इसमें पॉलीथीन, दोने-पत्तल और कूड़े का ढेर लगा हुआ है। गंदगी के कारण सड़क पर कीचड़ और दुर्गंध फैल रही है। स्थानीय दुकानदार सोमेश चन्द्र ने बताया कि कई महीनों से नाले की सफाई नहीं हुई है। नाला जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस मार्ग से रोजाना ई-रिक्शा, बाइक, स्कूली वैन और पैदल राहगीरों की आवाजाही होती है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों को परेशानी के बीच गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें