फोटो है
नोएडा (संवाद)। तराई वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित तराई होली मिलन समारोह निजी बैंक्वेट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में तराई क्षेत्र से जुड़े लोगों ने रंग और संस्कृति का उत्सव मनाया। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। काव्य गोष्ठी में हास्य और व्यंग्य से सजी कविताओं ने सबका मनोरंजन किया। इस मौके पर विशाल श्रीवास्तव, अनुराग अवस्थी, विवेक श्रीवास्तव, आशुतोष कंडवाल, मयंक बाजपेई, देवेंद्र सिंह भदौरिया, रमन तलवार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।