जहांगीरपुर (संवाद)।
जहांगीरपुर-जेवर मार्ग पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। रविवार को भी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने बताया दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैला रखा है, जिससे मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग जाता है। जाम में स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग और मरीज सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। लोगों ने यातायात दुरुस्त कराने की मांग ही है।