ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में रविवार को सुबह 11 बजे से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। निवासी कपिल ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण बिजली बाधित रही लेकिन डीजी से बैकअप दिया जा रहा है और सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम ट्रांसफॉर्मर को ठीक कर रही है। हालांकि बिजली नहीं होने से लिफ्ट, पानी और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।