फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क पर कीचड़ में निकलने को मजबूर लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी में हल्की बारिश के बाद ही हालात खराब होने लगे हैं। कई इलाकों में बारिश का पानी भरा हुआ है और आमजन परेशान हो रहे हैं। तिरथली, करौली बांगर, नगला हुकम सिंह और दयानतपुर गांव को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता पूरी तरह बदहाल हो चुका है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामिणों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों का रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर की ओर जाने वाली गांव की लिंक रोड पर बारिश के बाद स्थिति काफी खराब हो गई है, जिसके चलते लोगों को कीचड़ के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है या अपना रास्ता ही बदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें