फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: खराब हैंडपंपों से बढ़ी लोगों की परेशानी

विज्ञापन
मोहित भाटी
विज्ञापन
गांव जुनपत निवासी बोले नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गांव जुनपत में कई हैंडपंप लंबे समय से खराब हैं। कुछ हैंडपंप टूटे चुके हैं जबकि कई काम करना बंद कर चुके हैं। सरकारी हैंडपंप खराब होने से ग्रामीणों को पीने के पानी और रोजमर्रा के कामों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि बार-बार शिकायत के बाद भी इनको ठीक नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई लोग आज भी हैंडपंपों पर निर्भर हैं। ऐसे में इनके खराब होने से लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। गर्मी और उमस के मौसम में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि खराब हैंडपंपों की जल्द मरम्मत होने से लोगों को राहत मिल सकती है।


गांव में कई हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। इससे लोगों को रोज पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। - मोहित भाटी

कुछ हैंडपंप पूरी तरह टूट चुके हैं और कुछ से पानी नहीं निकल रहा है। दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ता है। - रामप्रताप शर्मा

हैंडपंप के खराब होने से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। - सतपाल सिंह

खराब हैंडपंपों की समय पर मरम्मत कर दी जाए तो गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी। - मनीष भाटी

मोहित भाटी

मोहित भाटी

मोहित भाटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें