फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य और संगीत से लोगों को किया तनावमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नृत्य और संगीत से लोगों को किया तनावमुक्त
विज्ञापन

नूंह। शहर के यासीन मेव डिग्री कॉलेज के सामने रविवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों द्वारा राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने जमकर आनंद उठाया। इसमें बच्चे, युवा व बजुर्गों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान फिल्मी गीतों हरियाणवी, राजस्थानी व पंजाबी धुनों पर समूह डांस करके युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसके अलावा मुक्केबाजी, योगा व अन्य खेलों का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इसमें अल हिलाल पब्लिक स्कूल शिकरावा की छात्राओं ने भी नृत्य प्रस्तुत किया। यासीन मेव डिग्री कॉलेज नूंह के छात्र मोहम्मद शेख उल ने नृत्य प्रस्तुत किया। मंच संचालक प्रोफेसर अशरफ द्वारा रचित बेटी-पढ़ाओ, बेटी-बचाओ गीत को अल हिलाल पब्लिक स्कूल शिकरावा की छात्रा तंजिला ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर डीएसपी धर्मबीर सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा इस तरह का कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित करवाए जाते रहेंगे। आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव मुक्त रहने के लिये राहगीरी जैसे कार्यक्रम में शामिल हो कर व्यक्ति अपने आप को तनाव से बचा सकता है तथा खुशहाल जीवन जी सकता है। उन्होंने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों को तनाव मुक्त करना है। कार्यक्रम में भाग लेकर लोग तनाव मुक्त होकर अपनी क्षमता को बढ़ा सकते हैं। इस अवसर पर नूंह खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद, प्रधानाचार्य फरियाद मोहम्मद, जिला रेडक्रॉस सचिव वाजिद अली, बॉक्सिंग कोच मनोज, समाज सेविका मीना कुमारी सहित सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें