फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बिजली कटौती से लोग बेहाल, गर्मी में बढ़ी मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। गर्मी के बीच यमुना सिटी में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बार-बार बिजली गुल होने से घरों में पंखे और कूलर बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों को उमस और गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली कटौती का असर रोजमर्रा के कामकाज पर भी पड़ रहा है। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से घरेलू काम के साथ दुकानों और अन्य जरूरी गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। बिजली कटौती का कोई निश्चित समय नहीं होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में लगातार कटौती से बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। रात के समय बिजली जाने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। लोगों ने बिजली विभाग से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार करने और अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में निर्बाध बिजली आपूर्ति बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें