फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोषियों को जल्द सजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू/नूंह। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े एक छात्रा की हत्या के बाद से लोगों में गुस्सा है। तावडू में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और निकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग उठाई। बजरंग दल के संयोजक हिमांशु जिंदल के नेतृत्व में निकले जुलूस में युवाओं ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर जल्द आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दी गई तो जोरदार प्रदर्शन होगा। धर्मेंद्र भारद्वाज, हिमांशु जिंदल, पवन प्रजापत, सौरव, गौरव, भूपेश, सोमबीर, सिद्धार्थ, सनी राणा, दिनेश, पुष्कर, सैंडी, सुमित ने कहा कि इस तरह की घटनाएं देश भर में आए-दिन सामने आ रही है। वहीं नूंह में भी विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी ने आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग उठाई। साथ ही सीटीएम गजेंद्र सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें