फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में खेलने और टहलने से बाज नहीं आ रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में खेलने और टहलने से बाज नहीं आ रहे लोग
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ज्यादातर सोसाइटी निवासी बाज नहीं आ रहे हैं। खुलेआम लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। सुबह-शाम टहलने के अलावा अब झूलों पर झूलना, तरह-तरह के गेम खेलना भी शुरू कर दिया गया है। रविवार को पैरामाउंट इमोशन सोसाइटी के स्पोर्ट्स एरिया में काफी लोगों की चहल-पहल रही। लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में कुछ लोग टेनिस खेल रहे हैं। जबकि, कुछ बच्चों के साथ बास्केटबॉल खेल रहे हैं। जिला प्रशासन की तरफ से लॉकडाउन के दौरान सभी लोगों से घर के अंदर रहने की अपील की जा रही है, लेकिन सोसाइटी के निवासी अपील की अनदेखी कर रहे हैं। ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटी में इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लोग खेल की गतिविधियों में ज्यादा भाग ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि सुबह-शाम काफी लोग टहल भी रहे हैं। पार्क में बच्चे झूला झूल रहे हैं। कुछ ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की। पुलिस कमिश्नर के कार्यालय से बिसरख थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें