फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की बरामद नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

विज्ञापन
हथीन में लगाए गए जाम को खुलवाने के लोगों से बातचीत करते हुए पुलिस अधिकारी। - फोटो : Palwal
विज्ञापन
लड़की बरामद नहीं होने पर गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
विज्ञापन

हथीन। शहर से करीब 11 दिन पहले लापता लड़की को पुलिस अब तक बरामद नहीं कर सकी है। इसको लेकर नाराज लोगों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। दोपहर में लोगों ने हथीन-पलवल रोड स्थित चुंगी मोड़ पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसएचओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए स्थानांतरण की मांग उठाई। वहीं करीब पांच घंटे चले इस प्रदर्शन के चलते हथीन-पलवल और पलवल-उटावड रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। हथीन शहर क्षेत्र में एक लड़की 15 जनवरी को संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। जिसकी काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने 9 फरवरी को मामला दर्ज कराया। हालांकि उसके बाद से लगातार थाने का चक्कर लगाने के बाद भी पुलिस अब तक लड़की को बरामद नहीं कर सकी है। इसको लेकर गुस्साए लोगों ने बृहस्पतिवार को जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही हथीन थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को शांत कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। जिसमें बाद मौके पर डीएसपी यशपाल पहुंच गए। उन्होंने लोगों की समस्या सुनीं और आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने जाम नहीं खोला। हथीन एसएचओ की सुस्त कार्यप्रणाली को लेकर डीएसपी के सामने जमकर भड़ास निकाली और आरोप लगाया कि एसएचओ इस मामले में पिछले 11 दिन से रोज आश्वासन देकर टरका देते हैं। साथ ही मामले के जांच अधिकारी पर भी जमकर आरोप लगाए। एसडीएम वकील अहमद भी जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गुस्साए लोग एसएचओ के ट्रांसफर की मांग को लेकर अडे़ रहे। डीएसपी यशपाल ने पुलिस अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। जिस पर उन्होंने एसआईटी गठित कर दी। दो दिन के अंदर-अंदर हम लड़की को बरामद कर देंगे। जिस पर लोगों ने एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए जाम खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें