फोटो....
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर कस्बे में दाऊजी मंदिर से जैन अस्पताल को जाने वाली सड़क की हालत बदहाल होने से लोग परेशान हैं।सड़क पर लगातार जलभराव रहता है। वहीं, नालियों की स्थिति भी बुरी है। हल्की बारिश में ही पूरी सड़क पर पानी भर जाता है इस कारण कीचड़ फैल जाता है, जिससे आवागमन भी बाधित होता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नालियों की उचित सफाई और जलनिकासी की सही व्यवस्था नहीं है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि इसे लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकीं हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला।