फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में बिजली कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। नगर के करीब 12 से अधिक कॉलोनियों में बिजली संकट बना हुआ है। पुरानी कठहेरा रोड, दौलतराम कॉलोनी समेत कई मोहल्लों में आए दिन बिजली गुल रहने की शिकायत सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से शुरू होने वाली कटौती देर रात तक जारी रहती है, जिससे घरों में पंखे और कूलर बंद पड़े रहते हैं। गर्मी के चलते लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। बिजली नहीं आने पर कई परिवारों को रात छतों पर बितानी पड़ रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें