ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर- 4 स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में रहने वाले लोगों को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। निवासी अशोक कुमार कौशिक ने बताया कि सोसाइटी की पार्किंग में अक्सर जलभराव की समस्या बनी रहती है। साथ ही कई लिफ्ट भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं और सुरक्षा के लिए कैमरें भी नहीं हैं।