फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल की गिरफ्तारी से पूरी दुनिया के लोगों में आक्रोश : आप

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा पर मानवता के सामान्य मूल्यों का भी लिहाज नहीं करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

कहा- सरकारी गवाह बने शरद ने चुनावी बांड के जरिये भाजपा को 30 करोड़ रुपये का चंदा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में दावा किया कि मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को लेकर पूरी दुनिया के लोगों में गुस्सा है। दुनिया यह देख रही है कि कैसे भाजपा की केंद्र सरकार मानवता के सामान्य मूल्यों का भी लिहाज नहीं कर रही है। परिवार के लोगों को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जबकि आबकारी घोटाले में हैदराबाद के अरबिंदो फार्मा के डायरेक्टर पी शरद रेड्डी को ईडी ने आरोपी बनाया है और शरद ने चुनावी बांड के जरिये भाजपा को 30 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। केजरीवाल पर झूठे आरोप हैं और गैरकानूनी पैसा भाजपा को मिला है।
विज्ञापन

शराब घोटाले में लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि का लेनदेन होने की बात की जा रही है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के समक्ष भी ईडी इस संबंध में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाई। भाजपा का भ्रष्टाचार तो पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से चुनावी बांड की जानकारी देने के आदेश जारी करने के बाद सामने आई सूची में भाजपा में चंदा देने वालों में बेहद ही चौंकाने वाला सबूत सामने निकलकर आया है। इन लोगों में शरद रेड्डी का नाम शामिल है। ईडी ने उसे 11 नवंबर 2022 को आबकारी के तथाकथित मामले में गिरफ्तार किया था और जून 2023 में सरकारी गवाह बना दिया। इसके बाद नवंबर 2023 में शरद ने 30 करोड़ के चुनावी बांड खरीदे जो भाजपा को चंदे के रूप में दिए गए। इससे साबित होता है कि गैरकानूनी पैसा भाजपा के पास जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें